फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government withdraws lawsuit from traders: Lokesh

व्यापारियों से मुकदमे वापस ले सरकार: लोकेश

Sun, 04 Apr 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Government withdraws lawsuit from traders: Lokesh
देवबंद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी कीमत पर उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों पर किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए हैं।
विज्ञापन

लोकेश अग्रवाल रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर मेल्टीनेशनल कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। जबकि देश की रीढ व्यापारियों को पीछे धकेला जा रहा है। आनलाइन व्यापार ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज हुए थे, मुख्यमंत्री ने उन्हें खत्म करने के लिए घोषणा की है। लेकिन अभी तक किसी भी व्यापारी का मुकदमा वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि आज देश में व्यापारियों की बहुत बड़ी संख्या है, लेकिन एकजुट न होने की वजह से उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कार्यक्रम में हरिओम सिंघल को प्रदेश संगठन मंत्री व नगर प्रभारी नियुक्त किया। वहीं एचडीएफसी बैंक शाखा के प्रबंधक दानिश इब्राहीम को स्थानांतरण होने पर सम्मानित कर विदाई दी गई। जबकि उनके स्थान पर आए आशीष आहूजा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राकेश सिंघल, मनोज बंसल, घनश्याम गुप्ता, मनोज देव, फुरकान अंसारी, विशाल गर्ग, विकास चौधरी, मनीष गर्ग, मनमोहन गर्ग, अंकित राणा, संचिन बंसल, देवपाल राणा, कुलदीप सैनी, सरफराज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed