फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Government to consider withdrawal of CAA'

‘सीएए को वापस लेने पर विचार करे सरकार’

Thu, 13 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
'Government to consider withdrawal of CAA'
सीएए के विरोध में ईदगाह मैदान में धरना प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मुत्ताहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहा महिलाओं का धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि सरकार को जगाने और संविधान की रक्षा के लिए उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक यह काला कानून वापस नहीं ले लिया जाता।
विज्ञापन

ईदगाह मैदान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में गुलअफशा और आयशा ने कहा कि आज देश के जो हालात बने हैं उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार गलत निर्णय नहीं लेती तो महिलाएं भी घर के बाहर नहीं निकलतीं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने गलत फैसलों पर दोबारा विचार करना चाहिए। रुकैय्या मदनी ने कहा कि मुल्क के लिए हमारे बुजुर्गों ने जो कुर्बानियां दीं, उसी का नतीजा है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश के संविधान ने यहां रहने वाले हर धर्म और वर्ग के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार दिया है, लेकिन शासन प्रशासन संविधान द्वारा दिए गए उस अधिकार को छीनने का प्रयास कर रहे हैं। अफीफा अफसर ने कहा कि हम सरकार के खिलाफ नहीं है, लेकिन हमारा विरोध धर्म के आधार पर लाए गए सीएए के विरुद्ध हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह अपनी हठधर्मी छोड़कर देशहित में फैसले लेने का काम करे। सुमैय्या आदि महिलाओं ने देशभक्ति गीत पेश किए। उधर, मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी की ओर से 17 फरवरी को नो सीएए, नो-एनआरसी और नो-एनपीआर विषय पर ईदगाह मैदान में स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed