फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should implement population control law: Praveen Togadia

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर लागू करें सरकार: प्रवीण तोगड़िया

Fri, 20 Jan 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government should implement population control law: Praveen Togadia
रुडकी रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रवीण तोगडिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिकता कानून बनाकर उन्हें लागू करना चाहिए। जनसंख्या का असंतुलन हिंदुओं के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। देश में जनसंख्या असंतुलन होने के कारण हिंदू भाई अपने आप को असुरक्षित समझ रहे हैं। इसलिए वह देश में गांव-गांव में जाकर हिंदू भाइयों को जागृत करेंगे और सरकार पर लोकतांत्रिक दबाव बनाकर जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू कराएंगे।
शहर के रामपुरी स्थित आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि वह तो चाहते हैं कि अयोध्या के राम मंदिर की तरह काशी और मथुरा में भी मंदिर बन जाए। क्रिकेट खेल की हैट्रिक की तरह काशी और मथुरा में भी मंदिर बना कर भाजपा को 2024 के चुनाव में उतरना चाहिए। जो लोग गुजरात दंगों की चर्चा करते हैं, वह अयोध्या से जब बिना किसी शस्त्र के अहिंसक राम भक्त आ रहे थे, तब 57 लोगों को जिंदा जलाया गया था, उन लोगों पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाते। आपको लंका दहन दिखाई देता है, लेकिन आपको सीता का हरण दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं तो हिंदुओं की सुरक्षा की आवाज उठा रहा हूं। घर घर जाकर हिंदुओं से मिलूंगा। मुझे यह बताइए कि दिल्ली में किसकी बेटी के 35 टुकड़े हुए। तन से सर किसका जुदा किया गया। इस दौरान हिंदू नेता नरेंद्र पंवार, योगेंद्र वर्मा, लोकेश सैनी, अनुज त्यागी, शेखर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed