{"_id":"65a7c4d8eeb4c8c398056d3a","slug":"government-should-declare-remunerative-sugarcane-price-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-15296-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सरकार को घोषित करना चाहिए लाभकारी गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सरकार को घोषित करना चाहिए लाभकारी गन्ना मूल्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। किसानों ने कहा कि गन्ना मूल्य घोषित नहीं करना भाजपा सरकार की खराब सोच है। सरकार में सबसे अधिक शोषण किसानों का हुआ है। लाभकारी मूल्य घोषित किया जाना चाहिए।
गांव फुगाना में मंगलवार को चौधरी सुभाष मलिक के घेर में किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। भाजपा सरकार में देश का किसान सबसे अधिक परेशान है। देश की जनता को रोटी खिलाने वाले किसान को आराम से पेट भर रोटी भी नहीं मिलती। इस मौके पर हाजी जमशेद, रजनीश मलिक उर्फ पिंकी चौधरी, पूर्व प्रधान मोनू मलिक, पूर्व प्रधान थाम सिंह, मुकेश मलिक, चौधरी विनोद सिंह, कुलदीप मलिक, अनिल, भानू, देवेन्द्र मौजूद रहे।