फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government's goal to promote self-employment: Chetan Chauhan

स्वराज को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य : चेतन चौहान

Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Government's goal to promote self-employment: Chetan Chauhan
जिला पंचायत सभागार में पात्रो को चेक और प्रमाणपत्र देते प्रभारी मंत्री चेतन चौहान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वरोजगार को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य : चेतन चौहान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश की सभी सरकारी योजनाएं पारदर्शी हैं। किसी से किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। स्वरोजगार को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य है।

बुधवार को जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार में मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत पट्टा प्राप्त व्यक्तियों को आवंटन पत्र वितरण करने के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि सरकार मत्स्य पालकों और कुम्हारी कला के से जुड़े लोगों को पट्टा आवंटन कर रही है। सरकार का सीधा उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। गांवों में ही आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मकान बनाने के लिए भी गांवों में जमीन दी जा रही है। किसान दुर्घटना बीमा में पहले केवल खातेदार की मौत पर ही परिवार को पैसा मिलता था, राशि भी कम थी। अब प्रदेश सरकार ने यह कर दिया है कि खातेदार के साथ पूरे परिवार में से किसी की भी मौत पर किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख परिजनों को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं पारदर्शी है। सरकार धर्म और जाति का कोई भेदभाव किसी के साथ नहीं करती हैं। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में 80 पात्रों को प्रमाण पत्र आवंटित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम सदर अजय अंबष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed