{"_id":"5db9d81e8ebc3e93a844842a","slug":"government-office-opened-after-four-days-raunak-returned-muzaffarnagar-news-mrt451066779","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुले सरकारी कार्यालय, लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुले सरकारी कार्यालय, लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद खुले सरकारी कार्यालय, लौटी रौनक
मुजफ्फरनगर। दिवाली के अवकाश के बाद बुधवार को कार्यालय खुले और अधिकारी अपना लंबित कामकाज निपटाने में लगे रहे। बैंकों और डाकघरों में भी उपभोक्ता नजर आए। छुट्टियों के दौरान बंद पड़े एटीएम भी चालू हो गए। कार्यालय खुलते ही कई विभागों की शासन से कई विभागों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की गई।
शनिवार से दिवाली का अवकाश हो गया था। तभी से कार्यालय बंद थे। लोगों के सरकारी कामकाज अटके हुए थे। बैंक बंद होने के कारण रुपयों का लेन-देन नहीं हो पा रहा था। लंबी छुट्टियों के कारण नगर के कई एटीएम भी ठप हो गए थे। बुधवार को एटीएम में भी नकदी डाल दी गई। उपभोक्ता शिव चौक, एसबीआई मुख्य शाखा और सिटी सेंटर के पास एसबीआई के एटीएम से नकदी निकालते हुए नजर आए। बैंक खुले तो उपभोक्ता रुपयों के लेन-देन और अन्य कामों से शाखाओं में पहुंच गए। विकास भवन, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों में लोग अपने कामों के लिए पहुंचे। नगर पालिका जलकर, गृहकर आदि जमा करने के लिए नागरिक जुटे रहे। कार्यालय खुलते ही शासन ने भी विभागों की समीक्षा शुरू कर दी। उच्चाधिकारियों ने शिक्षा विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की।