फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government land inspected

सरकारी भूमि का निरीक्षण किया

Fri, 04 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Government land inspected
खतौली में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि का सत्यापन करते हुए एडीएम ई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकारी भूमि का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। एडीएम (ई) अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी चकरोड, बंजर भूमि, तालाब सहित अन्य जगहों पर कब्जा मुक्त करा दिया गया है। लेखपाल ने कब्जा मुक्त कराए गए सरकारी जमीनों को पोर्टल पर फीड करा दिया है।

तहसील खतौली में 198 तालाब में से 63 तालाबों पर पूर्ण कब्जा है, जबकि 135 तालाबों पर आंशिक रूप से कब्जा किया गया था। धारा 67 के तहत 320 व्यक्तियों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लेखपाल द्वारा जिन सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है, उनके सत्यापन के लिए अचानक जांच की जा रही है। इसी के मद्देनजर तहसील खतौली क्षेत्र के कुछ गांवों में पहुंचकर उन जमीनों का निरीक्षण किया जाएगा, जो कब्जा मुक्त करा दी गई है। यदि वहां कब्जा मुक्त नहीं मिली तो संबंधित लेखपाल से इसकी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम (ई) अमित कुमार, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी के साथ गांव कैलावड़ा, अंतवाड़ा, मीरापुरखुर्द में पहुंचे। उन्होंने वहां पर ऐसी भूमि का सत्यापन किया। सत्यापन में सब कुछ सही पाया गया। एडीएम (ई) द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed