फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government is doing arbitrariness in land acquisition

किसान संघर्ष समिति ने राकेश टिकैत से की मुलाकात

Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government is doing arbitrariness in land acquisition
फोटो कैप्सन बुढ़ाना में 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ11 दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण में विभिन्न समस? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण को लेकर हाईवे के एनएच के अधिकारियों तथा सरकार की मनमानी से परेशान किसानों ने गाजीपुर बार्डर पर पहुंचकर भाकियू नेता राकेश टिकैत से बात की। उन्हें स्थिति से अवगत कराया। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि 12 दिसंबर को कैराना में होने वाली महापंचायत में भी जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के किसान रविवार को गाजीपुर बार्डर पहुंचे। किसानों ने भाकियू नेता राकेश टिकैत से बात की। मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत व सहारनपुर के दर्जनों किसानों ने भाकियू नेता को बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण हेतु सरकार व एनएच के अधिकारी किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन का उचित मुआवजा भी नही दिया जा रहा है। हाईवे के निर्माण को लेकर किसानों के सामने अपने खेतों में जाने की समस्या सहित विभिन्न कई समस्याएं हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि एनएच के अधिकारी व सरकार किसानों की बात नही सुन रही है। सरकार अपनी मनमानी कर रही है। राकेश टिकैत ने संघर्ष समिति के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्या को 12 दिसंबर को कैराना में आयोजित महापंचायत में भी उठाया जाएगा। संघर्ष समिति के किसानों के कहा कि समस्याओं से पीड़ित चार जनपद के किसान कैराना महापंचायत में भाग लेंगे। भाकियू नेता से मुलाकात करने वालों में संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरसिंह मलिक, गौरव मलिक, कमल, ठा. वीरसिंह, विदेश मलिक, योगेंद्र मलिक, वेदपाल आर्य, सौरभ व आशीष पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed