फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government holiday was announced on November 23

भ्रम में रहे अफसर और कर्मचारी, दफ्तर पहुंचे, 23 नवंबर की घोषित थी सरकारी छुट्टी 

Fri, 24 Nov 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Government holiday was announced on November 23
बीएसए कार्यालय में अपनी उपस्थिति लगाता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को अफसरों से लेकर कर्मचारी तक भ्रम में रहे। अवकाश की पूर्व में कोई सूचना नहीं मिलने के कारण कर्मचारी, अधिकारी सुबह ही दफ्तरों पर पहुंच गए। उप्र सामान्य प्रशासन अनुभाग ने प्रदेश में वर्ष 2017 की अवकाश सूची में गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस का 24 नवंबर को अवकाश घोषित किया था।
विज्ञापन


इसको लेकर बीच ही लखनऊ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रत्यावेदन के आधार पर अवकाश का दिन और तिथि बदली गई। जिसमें गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर के बजाए 23 नवंबर 2017 को मनाए जाने पर अंतिम मुहर लगी। प्रदेश सरकार ने इस अवकाश को लेकर 22 नवंबर को ही नोटिफिकेशन जारी किया, लेकिन जिले में यह नोटिफिकेशन नहीं मिल सका।
विज्ञापन


इसके चलते बृहस्पतिवार को अफसर और कर्मचारी भ्रम में रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 नवंबर के अवकाश का पता रहा। जिसके चलते कर्मचारियों ने सुबह ही दफ्तर खोल दिया। अन्य जिलों में सरकारी अवकाश होने की सूचना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तब तक स्वास्थ्य विभाग, विकास भवन, कलक्ट्रेट, बीएसए, डीआईओएस, रोडवेज, एआरटीओ के साथ तमाम विभागों में कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी दर्ज करा दी। सुबह करीब 11 बजे के बाद आला अफसरों ने छुट्टी को कंफर्म किया। उसके बाद कुछ कर्मचारी घरों को लौट गए तो कुछ ने कार्यालय खोलकर पेडिंग कार्य निपटाए। उधर, फरियादियों और आम लोगों के लिए कार्यालयों में छुट्टी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed