{"_id":"5fcfcb338ebc3ecfd852bcf3","slug":"government-dogma-tikait-muzaffarnagar-news-mrt5146889149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हठधर्मिता कर रही है: टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हठधर्मिता कर रही है: टिकैत
विज्ञापन
शाहपुर में जाम स्थल पर किसानो के बीच बैठे भाकियू सुप्रीमो ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकार हठधर्मिता कर रही है: टिकैत
शाहपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस न लेकर हठधर्मिता अपना रही है।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर तिराहे पर एकत्र होकर मुजफ्फरनगर- बड़ौत व शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग पर जाम लगाया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन किया। दोपहर में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत, सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान, देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह जाम स्थल पर पहुंचे। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का किसान संघर्ष कर रहा है। किसानों का आंदोलन पूर्ण रूप से अहिंसक है। किसान आंदोलन से सरकार पर दबाब बन रहा है। किसानों को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए संगठित होना बेहद जरूरी है। अभी तो कृषि कानूनों को लेकर बातचीत चल रही है। इसके बाद गन्ना किसानों की भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज का चक्का जाम सफल रहा। प्रदेश सरकार ने किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे विपक्षी पार्टियों के नेताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन भाकियू कार्यकर्ताओं को छेड़ते तो परिणाम गंभीर होते। भाकियू जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान, सतेंद्र प्रधान, जिला प्रवक्ता नीटू दुल्हेरा, ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान, नूर मोहम्मद कसेरवा, बबलू बालियान, रालोद नेता अनुज बालियान प्रमुख, अशोक बालियान, सपा के विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
भोपा गंगनहर पर किसानों ने लगाया जाम
भोपा। गंग नहर पुल पर चार घंटे जाम रहा। इस दौरान राहगीरों व जाम लगा रहे किसानों के बीच झड़पें भी हुई, जिसमें पुलिस ने बीच-बचाव कराया। यहां किसानों ने 12 बजे से तीन बजे तक चक्का जाम रखा। धरने को भाकियू नेता योगेश शिवाच, पुष्पेंदर प्रधान उर्फ बिट्टू, हाजी हलीम, हरिंदर प्रधान, हबीब नयागांव, रालोद नेता,रविंदर उर्फ छोटा,बिन्नू राठी, धीर सिंह डायरेक्टर, सुरेन्द्र चेयरमैन ने संबोधित किया। जाम से शादी से जुड़े लोगों ,बीमार,एंबुलेंस आदि को मुक्त रखा गया।
विज्ञापन
जाम लगाने वाले रालोद नेता गिरफ्तार
तितावी। काजीखेड़ा बस स्टैंड पर राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष विदित मालिक के नेतृत्व में जाम लगाया। एक घंटे बाद जाम से ही विदित मलिक, सुधीर भरतीय, राजेन्द्र मलिक, हर्ष राठी, जगपाल, ओमकार, सुरेश मलिक, सनत कुमार, राशि मलिक, आशीष, नोमान को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ राममोहन शर्मा व तितावी थानाध्यक्ष ने पूरी पुलिस फोर्स के साथ जाम खुलवाया। लालूखेड़ी में भी रालोद जिला उपाध्यक्ष राजीव लाटीयान को जाम लगाने की कोशिश करने पर साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। सुक्रम पाल, विपुल प्रधान भी उनके साथ गिरफ्तार हुए। वहीं बघरा बस स्टैंड पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चीनू तोमर के नेतृत्व में जाम लगाया।
छपार में चक्का जाम से आवाजाही बंद रही
छपार। किसानों ने हाईवे और बरला-बसेडा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। वाहनों की आवाजाही बिल्कुल रुक गई। रामपुर कट पर अंकित चौधरी व बब्बल ठाकुर के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। बढे़डी चौराहा, परेई चौराहा व बरला चौराहे पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। छपार में भाकियू किसान सेना के ब्लाक अध्यक्ष फरमान त्यागी व मंडल अध्यक्ष सोनू के नेतृत्व चक्का जाम किया। बसेडा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रदीप देशवाल व अमित देशवाल के नेतृत्व में बसेडा में चक्का जाम किया।
पुलिस चौकी के सामने लगाया जाम
रोहाना। भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने रोहाना पुलिस चौकी के बाहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मणिकांत भारद्वाज, दुष्यंत बहेड़ी, आशीष त्यागी, बॉबी त्यागी, सतीश आदि उपस्थित रहे।