फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government does not want to talk about farmers: Naseemuddin

सरकार किसानों पर बात नहीं करना चाहती : नसीमुद्दीन

Fri, 10 Feb 2023 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Government does not want to talk about farmers: Naseemuddin
कांग्रेस की हाथ से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रांत अध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है। सरकार किसानों पर बात नहीं करती। साढे़ आठ साल में भाजपा सरकार की फेल हुई है। यात्रा में इसका भी रिकॉर्ड जनता को दिया जाएगा।
गांव भनवाड़ा में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी का भंगेला चेकपोस्ट के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मोहल्ला काजियान स्थित नासिर सिद्दीकी के मकान पर वह कुछ देर के लिए रूके।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हिन्दुस्तान के हालत कभी ऐसे नही देखें। आज नफरत का बीज बोया जा रहा है। कभी टीवी चैनल पर डिबेट देखते है तो हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद पर बात होती है। इस बात को बात नहीं की जा रही है कि किसान परेशान है, लागत का मूल्य नहीं मिल रहा है। गन्ना किसान आत्महत्या करने को तैयार है। रेट नही बढ़ाए जा रहे है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। तीन काले कानून को लेकर किसानों ने एक साल तक धरना दिया। जिसमें 700 किसान मरे। फिर बिल वापस लिया। इन मौतों का कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, मोहतसीम सिद्दीकी, संजीव त्यागी, हकीम जफर महमूद, जुगल किशोर भारती, वसी रिजवी, हेमंत प्रधान, संजय भार्गव, नरेश गौड़, ब्रजभूषण शर्मा, निवेश राणा प्रधान, सरदार प्रवेंद्र सिंह, सतीश गर्ग, महेशचंद गुप्ता, नीरज महेश्वरी, महफुज राणा, गुफरान काजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed