फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government doctor sought bribe

सरकारी अस्पताल के सर्जन ने मरीज के ऑपरेशन के लिए रुपये मांगे 

Mon, 04 Dec 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government doctor sought bribe
डेमो - फोटो : डेमो
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मरीजों से उगाही का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेत्र और अस्थि रोग विभाग के बाद अब एक सर्जन रिश्वत लेने के घेरे में आए हैं। चिकित्सक पर बीमार लड़की के उपचार के लिए छह हजार रुपये लेेने का आरोप है। अस्पताल में चिकित्सकों की कार्यप्रणाली को लेकर सीएमओ ने कड़ी आपत्ति जताई है। अब रिश्वतकांड को लेकर सीएमओ की स्पेशल टीम जांच करेगी। 
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में मरीजों का उत्पीड़न रुक नहीं रहा है। नेत्र विभाग के डॉ एमके सैन प्रकरण पर लखनऊ से जांच बैठाई गई है, जबकि डॉ एमआर सिंह के खिलाफ भी दो चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है। सोमवार को अस्पताल में और रिश्वतकांड ने अफसरों के होश उड़ा दिए। चरथावल के गांव न्यामू के कुछ लोग बीमार लड़की के गले का ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां सर्जन चिकित्सक ने बिना सुविधा शुल्क दिए इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


इलाज के नाम पर चिकित्सक ने पीड़ित परिवार से इलाज के लिए 12 हजार रुपये की मांग रखी, लेकिन बाद में उपचार के लिए छह हजार रुपये में सौदा हुआ। छह हजार रुपये लेकर सर्जन चिकित्सक ने लड़की का ऑपरेशन किया। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई। डॉक्टरों की कार्यप्रणाली से विभाग की छवि पर लग रहे दाग से खफा स्वास्थ्य मुखिया ने जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीम उगाही करने वाले चिकित्सकों की गोपनीय जांच करेगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि इलाज के नाम पर पैसा लेना अपराध की श्रेणी में है। ऐसा करने वाले चिकित्सकों पर जांच बैठाई गई है, जिनकी जांच होने के बाद रिपोर्ट को लखनऊ भेजा जाएगा। मरीज भी चिकित्सक के रुपये मांगने पर विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचना दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed