फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government could not get farmers to pay cane price: Singh

किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं दिला पाई सरकार : सिंह

Fri, 06 Nov 2020 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Government could not get farmers to pay cane price: Singh
किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं दिला पाई सरकार : सिंह
विज्ञापन

देवबंद। रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदों को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। इसलिए जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।

शुक्रवार को भायला रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में चौधरी ने कहा कि योगी सरकार किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं दिला पाई। धान क्रय केंद्रों के सुचारु रूप से नहीं चलाए जाने के चलते किसानों को उनकी फसल की आधी कीमत नहीं मिल रही है। चीनी मिलों, कोल्हुओं समेत अन्य दूसरी फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण नहीं फैलता। तो फिर किसानों के पराली जलने से प्रदूषण फैलाएं जाने की बात कहना गलत होगा। पूर्व नगराध्यक्ष जाहिद हसन ने कार्यकर्ताओं से 1 दिसंबर को होने वाले एमएलसी के चुनाव में प्रत्याशी रजनीश चौहान को वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडरपास कामयाब नहीं हैं। उनमें बारिश का पानी भरने से लोग दुखी रहते हैं। इस मौके पर भूरा मलिक, सचिन चौधरी, रमेश चौहान, धनवीर चौधरी, मौ. इकराम, साबुद्दीन, ऋषिपाल, अनिल सैनी, प्रीतम सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed