फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government connected villagers to the mainstream: Tomar

जानसठ - सरकार ने ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ा : तोमर

Fri, 12 Jan 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government connected villagers to the mainstream: Tomar
जानसठ के अहरोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर
- गांव अहरोड़ा में पहुंची संकल्प यात्रा में पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी

जानसठ। ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी गांव का विकास कर वहां के ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी।
गांव अहरोड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जिसमें उन्होंने कहा कि देश का सपना अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाना था, जो भाजपा सरकार ने पूरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से 22 जनवरी को दिवाली के रूप में मनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। गांव के लोगों को विकसित भारत की शपथ ग्रहण कराई। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


टाउन हाॅल पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जो लोग पात्र होते हुए भी सरकार की योजना से वंचित हैं, वह इस यात्रा के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। टाउन हाॅल मैदान में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित किया गया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, बिजेंद्र पाल, जगदीश पांचाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मोहम्मद खालिद, सभासद पति शोभित गुप्ता, विकास पंवार, ईओ हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed