{"_id":"61857798a9134c392832e842","slug":"govardhan-puja-held-in-gaushala-annakoot-prasad-distributed-muzaffarnagar-news-mrt563645846","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का भोग लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का भोग लगाया
विज्ञापन
खतौली में गौशाला में गाय को खिलाते हुए विधायक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का भोग लगाया
मुजफ्फरनगर, खतौली/चरथावल। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोशाला में भगवान गोवर्धन को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
कस्बा स्थित गोशाला में पंडित जयप्रकाश शास्त्री ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। मुख्य यज्ञमान सचिन गोयल व गौरव अग्रवाल रहे। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्द्धन पर्वत की पूजा कर उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया गया। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने गोशाला में उपस्थित गोवंशों को चारा खिलाया। मौके पर दीपक गर्ग सीए, ललित अग्रवाल, मुकेश शर्मा, रजत भार्गव, पंकज शर्मा, अनुज शर्मा, संजीव मिश्रा, आशीष मौजूद रहे।
कस्बे के जीटी रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में भी गोवर्धन पर्व पर पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर संरक्षक प्रवीण धीमान, पुजारी प्रवीण जांगिड़ रूपचंद जांगिड़, महामंत्री सुरेशचंद धीमान, विजेंद्र पांचाल, ब्रजमोहन पांचाल, प्रमोद धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, चरथावल कस्बे के मोहल्ला चौकड़ायत शिव मंदिर में गोवर्धन पर्वत सजाया और राधा-कृष्ण के मंगल गीत गाए। गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। 56 व्यंजनों से भगवान का भोग लगाकर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व सभासद मनोज कंसल, नवनीत कुमार, शरद गर्ग, प्रभव गर्ग, सक्षम, अनमोल, उज्ज्वल आदि का सहयोग रहा। लक्ष्मीनारायण मंदिर श्रद्धालुओं में गोवर्धन पर्वत को सजाकर विधिवत पूजा अर्चना हुई। जियालाल गर्ग, अमरीश गर्ग, प्रमोद गर्ग, सचिन कुमार, अमित गर्ग, सौरभ और अंकित, शुभम कश्यप आदि का सहयोग रहा। किसानों और पशुपालकों में गोवर्धन पर्व पर त्योहार खासा उत्साह नजर आया।

चरथावल के चौकड़ायत मंदिर में गोवर्धन की पूजा करती महिलाएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR