{"_id":"686ebcb04ec4cec7840a35e7","slug":"gorakhnaths-idol-vandalized-villagers-angry-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-149671-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गोरखनाथ की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गोरखनाथ की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
-घटना को अंजाम देने के आरोप में गांव का तांत्रिक गिरफ्तार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। घिस्सुखेड़ा गांव में म्हाड़ी परिसर में गोरखनाथ बाबा की मूर्ति खंडित मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरती कर विरोध जताया। उधर, जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को कामयाबी मिल गई। घटना के नौ घंटे बाद ही गांव का आरोपी ओमपाल उपाध्याय पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव घिस्सुखेड़ा में बुधवार सुबह धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहरी छोर पर स्थित म्हाड़ी परिसर में अराजक तत्व ने गोरखनाथ बाबा की मूर्ति खंडित कर दी।
घटना की जानकारी सुबह गांव में फैल गई, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग म्हाड़ी परिसर में एकत्र हो गए। कुछ देर बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और परिसर में आरती कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे। बाद में एसडीएम सदर और सीओ सदर मौके पर पहुंचे।
-- -- -
धरने के दौरान हत्थे चढ़ गया आराेपी
फोटो
सीसीटीवी कैमरे से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। म्हाड़ी पर धरना चल रहा था। घटना जंगल में हुई, लेकिन पुलिस ने गांव के चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से गुत्थी सुलझा ली। कैमरा खंगालने पर रात एक बजे से 1.15 बजे के बीच एक युवक फरसा लिए नजर आया। पहचान के बाद पुलिस ने घिस्सुखेड़ा गांव के ओमपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
-- -- --
पकड़ा गया तो इस तरह देने लगा बयान
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अकल्पनीय, अविश्वसनीय कहानी बताई। बताया सपने में गोरखनाथ उसे मारते थे। रात में भी पांच देवता उसे परेशान कर रहे थे। रात को उसकी आंख खुली और फरसा लेकर म्हाड़ी पर पहुंच गया। मूर्ति में गोरखनाथ उसे सिर हिलाते नजर आए। इसी पर गुस्से में उसने मूर्ति को कई जगह से खंडित कर दिया।
-- -- --
स्थानीय संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष देशराज चौहान ने कहा कि यह श्रद्धालुओं की भावना से सीधा खिलवाड़ है, प्रशासन की सर्तकता से आरोपी जल्द पकड़ में आ गया। अराजक तत्वों पर ग्रामीणों को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। समाजसेवी प्रमोद त्यागी ने कहा कि गांव में हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण रहता है, लेकिन आरोपी की हरकत ने माहौल बिगाड़ने में काेई कसर नहीं छोड़ी।
-- -- -
इन लोगों रही मौजूदगी
राष्ट्रीय बजरंग दल के उप मंत्री अभिषेक त्यागी, जिला मंत्री संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष बालेंद्र, पूर्व प्रधान उमेश त्यागी, प्रधान प्रतिनिधि नितिन त्यागी, डॉ. योगेश त्यागी, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काला प्रधान चौकड़ा समेत काफी लोग मौजूद रहे। बता दें कि म्हाड़ी परिसर न केवल धार्मिक केंद्र है, बल्कि चौकड़ा और एक कुटेसरा की ओर जाने वाला प्रमुख रास्ता भी है।
-- -- -
राजस्थान से मूर्ति लेने टीम रवाना
फोटो
भाजपा नेता प्रशांत त्यागी ने बताया नई मूर्ति स्थापित कराने के लिए कमेटी बनाई गई है। विधि विधान से गुरु गोरखनाथ की मूर्ति स्थापित कराई जाएगी। घिस्सूखेड़ा के पूर्व प्रधान उमेश, प्रमोद त्यागी, राज मोहन त्यागी, श्रीकांत त्यागी राजस्थान रवाना हो गए। म्हाड़ी पर विधि-विधान से गुरु गोरखनाथ की मूर्ति स्थापित कराई जाएगी। एसडीएम सदर निकिता शर्मा, तहसीलदार राधेश्याम गौंड, सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी की मौजूदगी में राजस्थान से गाेरखनाथ की ग्रामीणों में सहमति बनी। संवाद