{"_id":"69442c427a0c036bd300b660","slug":"gopichand-murder-case-gopichand-used-to-sexually-assault-a-young-man-and-two-teenagers-all-three-strangled-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोपीचंद हत्याकांड: युवक और दो किशोरों का यौन उत्पीड़न करता था गोपीचंद, तीनों ने गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपीचंद हत्याकांड: युवक और दो किशोरों का यौन उत्पीड़न करता था गोपीचंद, तीनों ने गला दबाकर मार डाला
Thu, 18 Dec 2025 10:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:01 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: जानसठ निवासी गोपीचंद का शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने हमेशा उसके साथ दिखाई देने वाले समलैंगिक युवक और दो किशोरों से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानसठ क्षेत्र के गांव निवासी किसान गोपीचंद सैनी (50) की संदिग्ध हालात में मौत के राज का चौकाने वाला खुलासा हुआ। गांव के ही युवक और उसके दो नाबालिग दोस्तों ने ब्लैकमेल करने की रंजिश में गला घोंटकर हत्या की थी। मृतक नशा करके तीनों का यौन उत्पीड़न करता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि अविवाहित गोपीचंद सैनी घर से 15 दिसंबर की शाम लापता हो गया था। 16 दिसंबर की देर शाम गांव के गन्ने के एक खेत में उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शक के आधार पर एक गांव के ही 19 साल के युवक व उसके दो नाबालिग साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या के राज से पर्दा उठ गया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक उनके साथ नशा कर जंगल में यौन उत्पीड़न करता था। 15 दिसंबर की शाम को गन्ने के खेत में यौन उत्पीड़न करने के बाद किसान ने इस बारे में उनके परिवार वालों को बताने की धमकी दी। तीनों ने आज के बाद किसान के पास आने से मना कर दिया था। तब तीनों को धमकी दी गई थी। तीनों आरोपी डर गए थे, इसके बाद उन्होंने किसान को दबोच लिया था और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
मृतक के भाई श्रीचंद ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी के घर से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
लालच में फंसा लिया, मृतक के साथ रहते थे आरोपी
मृतक किसान ने तीनों को एक-एक कर लालच में फंसा लिया। पुलिस ने बताया कि गांव में चारों अक्सर एक साथ देखे जाते थे। इसी वजह से तीनों पर शक हुआ और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि किसान के गुम होने के बाद ग्रामीण तलाश करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी मृतक के परिवार के एक सदस्य को तलाश कराने के बहाने शव के पास तक ले गया था। पुलिस ने सीडीआर भी खंगाली। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मृतक किसान ने तीनों को एक-एक कर लालच में फंसा लिया। पुलिस ने बताया कि गांव में चारों अक्सर एक साथ देखे जाते थे। इसी वजह से तीनों पर शक हुआ और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि किसान के गुम होने के बाद ग्रामीण तलाश करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी मृतक के परिवार के एक सदस्य को तलाश कराने के बहाने शव के पास तक ले गया था। पुलिस ने सीडीआर भी खंगाली। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।