{"_id":"64f225ef5f21a6a4740317d6","slug":"goods-worth-one-lakh-including-cash-were-stolen-by-breaking-the-shutter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-6610-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - शटर तोड़कर नकदी सहित एक लाख का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - शटर तोड़कर नकदी सहित एक लाख का सामान चुराया
Fri, 01 Sep 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। देर रात के समय बदमाशों ने टेलर की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी करीब पांच हजार की नकदी, ग्राहकों के नए कपड़े, पेंट-शर्ट, दुकान के अंदर लगे कैमरे व एलसीडी आदि चुरा लिए।
कस्बे के छोटे बाजार में डायमंड टेलर के नाम से इकरार कुरैशी की दुकान है। बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों का केबल काट दिया और कैमरों में तोड़फोड़ की। इकरार की दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। गल्ले में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी, सिलाई के लिए आए कपड़े, सिले हुए पेंट-शर्ट के अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा एलसीडी आदि चुरा ली। शुक्रवार को सुबह दुकान का शटर टूटा देखकर जानकारी मिली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजेश संगल ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
बताया कि करीब एक माह पहले भी बाजार में मोमीन की दुकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये का पकड़ा चुरा लिया था। इस दुकान में भी बदमाशों ने पहले कैमरों को तोड़कर घटना का अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से घटना का शीघ्र खुलासा करवाने की मांग की। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।