फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goods train will run at a speed of 80 km on the rail corridor on March 31

Muzaffarnagar News: रेल कॉरिडोर पर 31 मार्च को 80 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी मालगाड़ी

Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Goods train will run at a speed of 80 km on the rail corridor on March 31
रेल कॉरिडोर के लिए तैयार पटरी
- ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की गुणवत्ता एवं फिटनेस परखेंगे रेलवे के अधिकारी
विज्ञापन

- रेल पथ पर 52 खाली डिब्बों के साथ होगा मालगाड़ी का ट्रायल


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के खुर्जा से खतौली के 31 मार्च को ट्रायल किए जाने की तैयारी है। रेल पथ पर 52 डिब्बों के साथ मालगाड़ी 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रायल के दौरान मालगाड़ी को खाली डिब्बों के साथ दौड़ाया जाएगा। डीएफसी ने अनुमति दे दी है।

खुर्जा से खतौली के बीच कॉरिडोर का करीब 126 किमी का हिस्सा बनकर तैयार है। मुजफ्फरनगर की सीमा में कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे और डीएफसी के अधिकारियों ने नई पटरी पर मालगाड़ी दौड़ाने के लिए 31 मार्च को ट्रायल की तैयारियां शुरू कर दी है। पहले डीजल इंजन चलेगा। उसके पीछे इलेक्ट्रिक इंजन के साथ 52 डिब्बो के साथ मालगाड़ी दौड़ेगी। इसकी गति 60 से 80 किमी तक रहेगी। डीजल इंजन आगे की लाइन पर किसी तरह के अवरोध से बचाव के लिए चलाया जाएगा। दोनों के बीच तीन किमी का अंतर रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल, यात्री रेल लाइन के समानातंर खतौली तक रेल कॉरिडोर बनाया गया है। यहां तक कार्य पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक का कार्य जिले के कुछ स्टेशनों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






खतौली में यात्री लाइन पर चढ़ेगी मालगाड़ी


खतौली में कॉरिडोर की लाइन को भारतीय रेल लाइन को जोड़ा गया है। डीजल इंजन के बाद मालगाड़ी को समानांतर आने वाली भारतीय रेल की यात्री लाइन पर चलाया जाएगा।





इस तरह परखी जाएगी व्यवस्था

कॉरिडोर में दौराला से मंसूरपुर तक मिट्टी भराव कार्य छह मीटर औसत रखा गया है। ट्रायल के दौरान अफसर मिट्टी की गुणवत्ता, उसकी मोटाई और ऊंचाई, फिटनेस और मानक के अनुरूप की गई गुणवत्ता की जांच करेंगे। इस बीच 10 स्टेशन तैयार किए गए है। यहां मालगाड़ी नहीं रूकेगी, पर सिग्नल देने की व्यवस्था रहेगी। कंपनी द्वारा तैयार की गए एसएंडटी ( सिग्नल एंड टेलीकॉम) ओएचई ( ओवर हेड इंजीनियरिंग) के कार्यों की जांच पड़ताल की जाएगी।



नए रेल कॉरिडोर पर मालगाड़ी देखने का इंतजार

चरथावल। कोलकाता से लुधियाना तक मालगाडि़यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेल कॉरिडोर बन रहा है। इस योजना के तहत पहली बार नए ट्रैक पर मालगाड़ी देखने के लिए गांवों के लोग इंतजार कर रहे है। खुर्जा से पिलखनी तक कार्य एलएंडटी कंपनी पर है। आखलौर से पिलखनी तक 45 किलोमीटर रेल लाइन का काम बचा हुआ है। ट्रैक पर 90 हजार क्यूबिक मीटर मिट्टी भराव करना बाकी रह गया है। प्रधान राहुल कश्यप, ग्रामीण दिनेश कुमार, अजय कंसल कहते है क्षेत्र के लिए विकास की योजना शुरू होने का अरसे से इंतजार है।




अधिकारियों के साथ कंपनी की टीम रहेगी

एलएंडटी कंपनी के प्रशासनिक/प्रोजेक्ट हेड डा. रमन चौधरी ने बताया कि डीएफसी ने खुर्जा से खतौली तक मालगाड़ी का ट्रायल करने की अनुमति दी है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। स्टेशनों परे सिग्नल को दुरूस्त रखने के लिए विद्युत तारों को चेक किया जा रहा है। मालगाड़ी के लिए बिछाई जा रही पटरी दमदार है। पीनना में न्यू मुजफ्फरनगर के नाम से स्टेशन बनाया गया है। रोहाना स्टेशन पर इलेक्ट्रिक का मामूली कार्य रह गया है। इलेक्ट्रिक इंजन को रेलवे के लोको पॉयलट संचालित करेंगे। एक डीजल इंजन कंपनी की तरफ से भी साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed