फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goodbye-2022: Some got house and some still homeless, housing ready but still not given to people

अलविदा-2022: किसी को मिला घर और कोई अब भी बेघर, आवास तैयार लेकिन फिर भी न मिली छत

Wed, 28 Dec 2022 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Dec 2022 03:41 PM IST
सार

मडीए ने मेरठ रोड पर 224 आवास बनाए हैं। लगभग 11 करोड़ की लागत से 2019 से ये आवास बन रहे है, एक साल से तैयार है। लेकिन अब तक किसी को अपनी छत नसीब नहीं हुई।

विज्ञापन
Goodbye-2022: Some got house and some still homeless, housing ready but still not given to people
आवास योजना के तहत बनाए गए मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2022 गुजरने वाला है। सरकारी योजनाओं से इस साल सैकड़ों लोगों को घर मिला, जबकि सैकड़ों अब भी बेघर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम, द्वितीय और तीसरी किस्त नहीं मिलने से आवास अधूरे पड़े हैं। किराए के मकान में रहकर लोग अपना घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। डूडा से संचालित पीएम आवास योजना में विभाग का दावा है कि 2022 में 3113 परिवारों के आवास पूर्ण हुए है। हालांकि यहां अभी  भी 116 आवेदन लंबित है। 

विज्ञापन


चाबी मिल गई, आवास नहीं मिले
एमडीए ने मेरठ रोड पर 224 आवास बनाए हैं। लगभग 11 करोड़ की लागत से 2019 से ये आवास बन रहे है, एक साल से तैयार है। बिजली और पानी न होने के कारण परिवारों को नहीं दिए जा सके। आवासों को लॉटरी के माध्यम से पहले ही बांटा जा चुका है।  2022 में मकान पाने का 224 परिवारों का सपना अधर में ही है। अब इन लोगों को उम्मीद है कि 2023 के शुरू में ही उन्हें अपना घर मिल जाएगा।  उधर, भोपा रोड पर हाइवे के निकट बन रहे आवास का भी है। यहां भी आवास अभी अधूरे ही है, यहां भी एमडीए 216 आवासों का निर्माण करा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण आवास योजना में सिर्फ 237 आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले के नौ ब्लाकों में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए हैं, लेकिन सरकार से केवल 237 ही स्वीकृत हुए हैं, इनमें 219 का ही पैसा जारी हो पाया है। इनमें 176 एससी परिवार है। इनके मकान का सपना भी अब 2023 में ही पूरा हो पाएगा।


शहरी क्षेत्र में बने 3113 आवास
डूडा पीओ सतीश गौतम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जिले में इस वर्ष 3113 पीएम आवास पूर्ण हुए हैं। पीएम आवास योजना में वर्ष 2022 में 1686 को प्रथम किश्त, 3261 को द्वितीय किश्त एवं 424 को तृतीय किश्त जारी हुई। 

आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर रहे
एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि मेरठ रोड पर दीन दयाल उपाध्याय आवासीय योजना में सभी आवास बनकर तैयार हो गए हैं। पानी और बिजली की समस्या का निराकरण हो गया है, अब आवंटन की प्रक्रिया कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed