फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goodbye-2022: Echo of crime in the district till Lucknow

अलविदा-2022 : लखनऊ तक हुई जिले में हुए अपराध की गूंज

Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Goodbye-2022: Echo of crime in the district till Lucknow
पुलिस अधीक्षक कार्यालय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। साल 2022 बीतने वाला है। पुलिस के लिए यह साल चुनौतियों भरा रहा। अपराध की कई बड़ी वारदातों से लखनऊ में जिले की गूंज हुई। पुरकाजी क्षेत्र के स्कूल में छात्राओं से बदसलूकी के मामले की गूंज राज्यसभा में हुई। गांव खुड्डा में डकैती के दौरान युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पूरे साल की बात करें तो तीस से ज्यादा लोगों की हत्या हुई। जेल में बंद शातिर ने कई लाख की रंगदारी मांगी। छह विवाहिताएं दहेज की बलि चढ़ गई। एक दर्जन लूट की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने भी अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोला। 150 से ज्यादा मुठभेड़ में 176 बदमाश गिरफ्तार किए गए। जिनमें 60 पुलिस की गोली से घायल हुए। दो सिपाही भी मुठभेड़ में घायल हुए है। प्रसिद्घ हेयर डिजाइजर जावेद हबीब के खिलाफ मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज। जावेद ने शो के दौरान महिला के बालों में थूक दिया था।
विज्ञापन

आंकड़ों में अपराध
तीस से ज्यादा लोगों की हत्या हुई
छह विवाहिताएं दहेज की बलि चढ़ गई
एक दर्जन लूट की घटनाएं हुई
150 से ज्यादा मुठभेड़ में 176 बदमाश गिरफ्तार किए गए
सालभर गूंजते रहे यह मामले
- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा बाईपास पर पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरकाजी में कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की गई। स्कूल के दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
- शहर के अंसारी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गांधी कॉलोनी निवासी कपड़ा कारोबारी अर्पित जग्गा से एक करोड़ 10 लाख की लूट की। जबकि व्यापारी ने पहले तीन लाख लूट की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने एक करोड़ चार लाख बरामद किए। पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

- छपार के गांव खुड्डा में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने डाली डकैती। गोली मारकर गृह स्वामी के बेटे की हत्या की।
ये थे चर्चित मामले
- शहर कोतवाली क्षेेत्र में गुजरात एटीएस व एनआइए टीम ने किदवईनगर स्थित एक घर से 1400 करोड़ की 210 किलो हेरोइन बरामद की। आरोपी हैदर को दिल्ली में गिरफ्तार किया था।
- एनआइए व एटीएस टीम ने क्षेत्र में दबिश डालकर दो पीएफआई और चार एसडीपीआई के सदस्यों को गिरफ्तार किया।
- शाहपुर के कसेरवा में पुलिस पर पथराव कर गाड़ी के शीशे तोडे़। 23 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।
- जानसठ में भाजपा नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व शहर कोतवाली में सहारनपुर निवासी दो भाजपा नेताओं पर जमीन विवाद में मुकदमा दर्ज।
- अग्निवीर भर्ती में सेंधमारी करने के मामले में छह गिरफ्तार।
ये हुई मुठभेड़
- शहर कोतवाली पुलिस ने देवबंद में जेलर पर गोली दागने वाला देवबंद निवासी नीरज मुठभेड़ में पकड़ा। पैर में लगी गोली।
- मीरापुर में 15 हजार का ईनामी मेरठ निवासी वसीम पकड़ा।
- शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार से बालक का अपहरणकर्ता मेरठ निवासी आस मोहम्मद पकड़ा।
- खतौली में 10 हजार का इनामी विनीत पकड़ा। पैर में लगी गोली। जानसठ में दंपती की हत्यारा था। सिपाही कुलदीप हुआ घायल।
- मीरापुर में मेरठ निवासी 25 हजार का इनामी चांद गिरफ्तार। पैर में लगी गोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed