{"_id":"65527498dc8ce640830dc9d4","slug":"good-wishes-were-made-by-doing-govardhan-puja-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-11301-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर\/खतौली - गोवर्धन पूजा कर की गई मंगल कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/खतौली - गोवर्धन पूजा कर की गई मंगल कामना
Tue, 14 Nov 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगर की बंचन सिहं कालेानी में गोवर्धन पूजाकरते श्रद्वालु। संवाद
- कई स्थानों पर आज भी की जाएगी गोवर्धन पूजा
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/खतौली। गोवर्धन का त्योहार खुशियाें के साथ मनाया गया। कुछ जगह सोमवार को त्योहार मनाया गया, जबकि कुछ जगह मंगलवार को गोवर्धन की पूजा अर्चना की जाएगी। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
गांव आदमपुर मोचड़ी निवासी धर्मवीर सैनी के आवास पर सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक एवं ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत, गाय और प्रकृति की पूजा-अर्चना का दिन है। परंपरा के अनुसार गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति, कृषि यंत्रों, गन्ने और गाय की पूजा की जाती है। इस मौके पर अवनीश गुर्जर, करणवीर प्रधान, संजय गुर्जर, रविंद्र गुर्जर, धर्मवीर सैनी, पूर्व प्रधान कर्णवीर, रविंदर गुर्जर, संजय गुर्जर, अवनीश नंगली, सुभाष सैनी, मास्टर जगदीश सैनी, मास्टर रामचंद्र, प्रदीप सैनी, कर्म सिंह सैनी, रामपाल सैनी, सतीश सैनी, राजबल सैनी, ज्ञान सिंह मौजूद रहे।
शहर के बचन सिंह कॉलोनी स्थित जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा की आवास पर गोवर्धन की पूजा की गई। इस मौके पर ऋषभदेव शर्मा, उषा शर्मा, मास्टर सोहनवीर सिंह, मास्टर राजपाल सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, दयानंद उपाध्याय, श्रद्धानंद उपाध्याय, चौधरी यशपाल सिंह, पंडित रामचंद्र मिश्रा, पंडित सतीश शर्मा, केके शर्मा, अजय शर्मा, ऋषि राज शर्मा, सोमेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, मदन सिंह, दरोगा सुरेंद्र सिंह, महेश चंद शर्मा, बृजेश गुप्ता और नरेंद्र त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नई मंडी गोशाला में आज होगी गोवर्धन पूजा
मुजफ्फरनगर। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गोशाला के अध्यक्ष विनय कुमार गोयल और मंत्री हरि शंकर मूंदडा ने बताया कि गोवर्धन मेला और पूजा 14 नवंबर यानी मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, विशिष्ट अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, गौरव स्वरूप और भीमसेन कंसल होंगे। संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि शाम छह बजे गोमाता की पूजा-अर्चना होगी।
गोवर्धन पूजन को लेकर रहा असमंजस
बुढ़ाना/जानसठ। गोवर्धन पूजा को लेकर असमंजस की स्थिति भी रही। कुछ लोगों ने सोमवार तो कुछ लोग मंगलवार को त्योहार मनाएंगे। पंडित मोहनचन्द्र जोशी शास्त्री ने बताया कि गोवर्धन पूजा हमेशा पड़वा में होती है। मंगलवार को तीन बजे के बाद भैयादूज का पर्व आरंभ हो जाएगा। उधर, जानसठ में सोमवार को कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ लोगों ने गोवर्धन का पर्व मनाया। गांव वाजिदपुर कवाली में मंदिर के पुजारी टीटू ने बताया कि मंगलवार को शुभ मुहूर्त पर गोवर्धन का पर्व मनाया जाएगा। गांव वाजिदपुर में मंगलवार को ही गोवर्धन का पर्व मनाएंगे।