फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Golden Rath Yatra took out on Lord Mahaveer's Nirvana Festival

भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर स्वर्ण रथयात्रा निकाली

Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Golden Rath Yatra took out on Lord Mahaveer's Nirvana Festival
देवबंद में निकली भव्य रथयात्रा में शामिल स्वर्ण रथ - फोटो : DEVBAND
भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर स्वर्ण रथयात्रा निकाली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2547वें निर्वाण महोत्सव के अवसर पर शासन और स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन को मद्देनजर रखते हुए नगर में स्वर्ण रथयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल बैंडबाजों और भजन मंडली ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जैन समाज एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति द्वारा सोमवार को नगर के पारंपरिक वार्षिक स्वर्ण रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। मनोहारी स्वर्ण रथ पर विराजमान भगवान महावीर की मूर्ति यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा से शुरू हुई यात्रा हलवाई हट्टा, दिगंबर जैन मंदिर बाहरा और मंदिर जी कानून गोयान से होकर मित्रसेन चौक पहुंची। जहां स्वर्ण रथ पर भगवान जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। जिसके बाद यात्रा मेन बाजार, सर्राफा बाजार व एमबीडी चौक से होते हुए श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेचलगढ़ में पहुंची। जहां बनी पांडुक शिला पर इंद्रों द्वारा 1008 कलशों से श्रीजी के अभिषेक और पूजन के बाद यात्रा वापस इन्हीं मार्गों से होती हुई मंदिर जी सरागवाड़ा में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में एक बैंड एवं सुशोभित भगवान महावीर का स्वर्ण रथ आकर्षण का केंद्र रहा। जबकि भजन मंडली ने यात्रा में प्रभु रथ पर हुए सवार नगाड़ा बाज रहा, महावीरा झूले पलना नित होले झोठा दीजौ और कजरारे वीर प्रभु के मोटे मोटे नैन आदि भजन सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं ने डांडिया नृत्य कर प्रभु की भक्ति की। रविवार रात श्री मंदिर जी बाहरा में बोलियां हुईं। जिसमें भगवान को लेकर बैठने वाले ख्वासी बनने, रथ को लेकर चलने वाले सारथी एवं भगवान के रथ पर कुबेर बनने और दाएं एवं बाएं इंद्र बनने का सौभाग्य श्रीपाल प्रवीण जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। इस मौके पर ऋषभ जैन, अर्पित जैन, लक्ष्य जैन, रविन्द्र जैन, संयम जैन, अतुल जैन, धैर्य जैन, गर्व जैन, अनुज जैन, प्रांशु जैन, पारस जैन, हर्षित जैन, सुनील जैन, चंदनबाला जैन, नितिका जैन, मोनिका जैन, सुनीता जैन, पायल जैन, अनुज जैन, मुकेश जैन, अखिलेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed