फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gold market, 200 crore business

सोने सा दमका बाजार, 200 करोड़ का कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gold market, 200 crore business
नगर में धनतेरस पर्व पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। उम्मीदों से सजे बाजार में खूब धनवर्षा हुई। रेहड़ी और ठेले से लेकर ऑटोमोबाइल्स के शोरूम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर जिलेभर में करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। रविवार को भी शुभ मुहूर्त में खरीदारी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस का शुभ मुहूर्त शनिवार और रविवार दोनों दिन है। शनिवार को जिले में ऑटोमोबाइल्स, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई और उपहार की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। उपभोक्ताओं ने अपनी जरूरत के हिसाब से सामान की खरीदारी की। घरों की सजावट के सामान वाली दुकानों पर महिला ग्राहकों की संख्या सबसे अधिक रही। बच्चे पटाखों की दुकानों पर पहुंचे। शहर के भगत सिंह रोड पर सजे बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। बाजार में बर्तन के अलावा सोने-चांदी के सिक्के सबसे ज्यादा खरीदे गए।
विज्ञापन

शनिवार का असर भी नजर आया
ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों की मानें तो कुछ लोग शनिवार को वाहन की खरीदारी करने से बचते है। इसलिए लोगों ने रविवार को वाहनों की डिलीवरी के लिए भी बुकिंग कराई है। इसी वजह से रविवार को भी बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 करोड़ रुपये से खिला ऑटोमोबाइल बाजार
शनिवार को ऑटोमोबाइल के बाजार में करीब 100 करोड़ रुपये पहुंचे। अधिकतर लोगों ने वाहनों की डिलीवरी के लिए रविवार का दिन बुक कराया है। जिले में बाइक और कार के करीब 21 शोरूम हैं, जिन पर औसतन 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। बजाज शोरूम के मैनेजर विनय मलिक, राजधानी टीवीएस के राजेंद्र सिंह और महिंद्रा के मैनेजर प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि पहले दिन कारोबार अच्छा रहा। रविवार को और भी ज्यादा बाइकों की सेल होने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में 15 करोड़ का उछाल
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार भी अच्छा रहा। जिले के मुख्य 20 शोरूम और देहात क्षेत्र में मिलाकर करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। कारोबारी प्रिंस जैन का कहना है कि धनतेरस पर अच्छा व्यापार हुआ है। पहले के मुताबिक इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है। आगे भी काफी उम्मीद है। त्योहारी सीजन और आने वाले शादियों के शुभ मुहूर्त के लिए यह बेहद अच्छे संकेत हैं।
शुभ मुहूर्त में उलझा सराफा बाजार
धनतेरस पर सराफा बाजार शुभ मुहूर्त के फेर में उलझा नजर आया। शाम चार बजे तक शहरी क्षेत्र में कम ग्राहक पहुंचे, जबकि अधिकतर लोगों के रविवार को खरीदारी करने की संभावना है। जिले में करीब सात सौ सराफा की दुकानें हैं, अकेले शहर में ही 300 दुकानें हैं। स्वर्णकार मनोज कुुमार पुंडीर का कहना है कि शुभ मुहूर्त का फेर बाजार में नजर आया। ऐसे में करीब 22 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण खरीदने को प्राथमिकता दी। द्वारका ज्वैलर्स के मालिक संजीव संगल ने कहा कि कोरोना काल के बाद इतना अच्छा कारोबार हुआ है।
तीन करोड़ के बर्तन भी बिके
धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी की। जिलेभर में बर्तनों की दुकानों पर औसतन तीन करोड़ रुपये के कारोबार हुआ है। बर्तन कारोबारी अश्वनी जैन और संदीप सिंघल ने बताया कि काफी समय बाद उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है। त्योहारी सीजन में बर्तन कारोबारियों को बड़ा फायदा हुआ है।

उपहार, मिठाई और सजावट पर खर्च किए 50 करोड़
बाजार में उपहार की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। मिठाई और सजावट का सामान खरीदने केे प्राथमिकता दी गई। पटाखों की खूब बिक्री हुई। रेडीमेड के अलावा कपड़ा बाजार में भी ग्राहक पहुंचे। सूट और साड़ियों की खरीदारी की गई। इन सब में भी बाजार में करीब 50 करोड़ रुपये बाजार में पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed