{"_id":"5f7b6b418ebc3e9baa35b3ab","slug":"gokshi-accused-in-encounter-partner-absconding-muzaffarnagar-news-mrt504681954","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का आरोपी, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का आरोपी, साथी फरार
विज्ञापन
मोरना क्षेत्र में मुठभेड घायल बदमाश को ले जाती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का आरोपी, साथी फरार
मोरना/ककरौली। गंगनहर मार्ग स्थित गांव ढांसरी मार्ग पर शाम को हुई मुठभेड़ में ककरौली पुलिस ने गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
ककरौली थाने के एसआई शीतल शर्मा व एसआई ओमेंद्र सिंह सोमवार शाम गंगनहर पटरी मार्ग स्थित कम्हेड़ा-ढांसरी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर ढांसरी मार्ग पर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सूचना पर सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी के साथ ही भोपा एसओ सूबे सिंह यादव व जानसठ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घायल बदमाश इरफान निवासी खेड़ी फिरोजाबाद है, जिसके खिलाफ गोतस्करी व गोकशी समेत अन्य मामलों में विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।