फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gokashi wanted in an encounter

मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का वांछित, साथी फरार

Fri, 19 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Gokashi wanted in an encounter
तितावी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ के बाद मौके पड़ी बाईक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का वांछित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। पुलिस ने हैदरनगर में हुई दिनदहाड़े मुठभेड़ में बुढ़ाना से वांछित गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तितावी पुलिस शुक्रवार दोपहर पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक होटल के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अमीरनगर की ओर से आते बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सीओ फुगाना सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम को देख बाइक सवारों ने फायरिंग कर मुकंदपुर नहर मार्ग पर भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर हैदरनगर में बिजलीघर के पास घेर लिया गया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक युवक को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान वसीम उर्फ कन्नी निवासी बुढ़ाना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसओ कपिलदेव ने बताया कि बदमाश के पास से एक बिना नंबर की संदिग्ध बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed