फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gokash caught injured in broad daylight encounter

दिनदहाड़े मुठभेड़ में घायल कर दबोचा गोकश

Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gokash caught injured in broad daylight encounter
मोरना। ककरौली क्षेत्र में जटवाड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोकश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गोली लगने से घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से जीवित गोवंशीय पशु, संदिग्ध बाइक और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

ककरौली थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में गंगनहर पटरी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाते हुए एक स्थान पर दबिश दी तो मौके पर दो लोग गोकशी का प्रयास करते मिले। पुलिस टीम को देख बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान गांव नन्हेड़ा निवासी शाहनजर के रूप में हुई। इसके पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही जीवित गोवंश और पशु कटान के उपकरणों के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए। शाहनजर के खिलाफ कई थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी के फरार हुए साथी की पहचान नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed