फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goat thief caught in an encounter

मुठभेड़ में घायल कर दबोचे बकरी चोर

Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goat thief caught in an encounter
मीरापुर पुलिस द्वारा मुठभेड के बाद घायल बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचे बकरी चोर
विज्ञापन

मीरापुर/खतौली (मुजफ्फरनगर)। मंगलवार देर रात मीरापुर में गांव संभलहेड़ा नहर पटरी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में कार सवार बकरी चोर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा-कारतूस के साथ ही कार से चोरी की गई तीन बकरियां बरामद की गई। मुठभेड़ से फरार हुए एक अन्य बदमाश को खतौली पुलिस ने घटायन मार्ग पर हुई मुठभेड़ में धर दबोचा। उसके पास से भी तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद की गई है।
मीरापुर थाना पुलिस मंगलवार देर रात संभलहेड़ा नहर पटरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार व बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार उसके दो साथी फरार हो गए। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि घायल बदमाश लुकमान पुत्र बिलाल, निवासी ग्राम हर्रा, थाना सरूरपुर, जिला मेरठ है। उसके पास से तमंचा-कारतूस और कार से चोरी की गई तीन बकरियां बरामद हुई है।
विज्ञापन

उधर, गंग नहर पटरी मार्ग पर हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाशों को खतौली पुलिस ने घटायन मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ने का प्रयास किया। खतौली इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान इमरान पुत्र आस मोहम्मद निवासी हर्रा खिवाई थाना सरुरपुर, मेरठ के रूप में हुई। इसके पास से तमंचा-कारतूस व संदिग्ध बाइक बरामद की गई। आरोपी पर गैंगस्टर व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed