{"_id":"5a886c964f1c1b0a7b8b7981","slug":"go-to-the-path-of-truth-and-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य और न्याय के रास्ते पर चलें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य और न्याय के रास्ते पर चलें अधिकारी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला बार और सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रदेश में पीसीएसजे में चयनित हुए अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नवनियुक्त अधिकारी बिना किसी भेदभाव के न्याय दिलाने का कार्य करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति इफाकत अली खान रहे। जिला बार और सिविल बार एसोसिएशन के शांति यज्ञ में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। जिला बार संघ की ओर से मुख्य अतिथि और जिला जज अली जामिन को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। कचहरी के फैंथम हॉल में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति इफाकत अली ने एचजेएस मध्य प्रदेश में चयनित नवनीत वालिया, उपेंद्र देशवाल, अनुज शर्मा, राहुल सिंह और यूपी पीसीएसजे में चयनित सुमित कुमार, साक्षी सिंह, अंजुम सैफी, मेघा अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि इफाकत अली खान ने नवनियुक्त अधिकारियों को सत्य एवं न्याय के मार्ग पर बिना किसी भेदभाव के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता जिला जज अली जामिन और संचालन महासचिव भारतवीर सिंह अहलावत ने किया। इस दौरान जिला बार संघ के अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, जयप्रकाश, यशपाल सिंह राठौर, नेपाल सिंह, सहदेव सिंह, इनाम इलाही त्यागी, महफूज खां राठौर आदि रहे। ब्यूरो