फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Go home and promote BJP policies

घर घर जाकर बीजेपी की नीतियों का प्रचार करें

Tue, 02 Feb 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Go home and promote BJP policies
घर घर जाकर बीजेपी की नीतियों का प्रचार करें
विज्ञापन

भोपा/मीरापुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भोपा क्षेत्र के गांव कासमपुरा में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों मेें जुटने का आह्वान किया। उधर, मीरापुर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों का प्रसार करने के निर्देश दिए।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा में सोमवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पार्टी के मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी और वार्ड संयोजकों के साथ ही सभी कार्यकर्ता आगामी त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पांच से 14 फरवरी तक पार्टी पदाधिकारी अपने बूथों पर बैठकों का आयोजन करें। विधायक विक्रम सैनी, ब्लॉक संयोजक व पूर्व विधायक अशोक कंसल, डॉ वीरपाल निर्वाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अमित राठी, सतनाम बंजारा, कुणाल वालिया, मास्टर सुरेंद्र सिंह, सचिन कटारिया, रोहित वाल्मीकि और घनश्याम प्रधान आदि मौजूद रहे। उधर, मीरापुर में कस्बा स्थित राजवंशी धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों का घर-घर जाकर प्रसार करने के निर्देश दिए। शिवम राजवंशी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, डॉ. आरके पाराशर, राजेंद्र रस्तोगी, संजय गिरी, असीम शर्मा, अनीता शर्मा, मधुलिका शर्मा और एश्वर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed