जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें : आचार्य
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव के समापन पर कॅरियर फेयर का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
शनिवार को अंतिम दिन युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र आचार्य एंव कीर्तिवर्धन ने दीप प्रज्वलित कर किया। महेंद्र आचार्य ने कहा कि इस समय प्रतिस्पर्धा का दौर है। छात्राओं को इस प्रतिस्पर्धा मेें आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि अब बेटियों के लिए कोई मंजिल मुश्किल नहीं है। ग्रेजुएट के बाद सभी प्रकार की नौकरियों के अवसर खुले हैं। अंतिम दिन कॅरियर फेयर का आयोजन भी हुआ। छात्राओं को कॅरियर के बारे में बताया गया। यह भी बताया कि छात्राएं किस प्रकार अपना कॅरियर चुन सकती हैं। कार्यक्रम में डॉ निशा गुप्ता, डॉ आभा सैनी, डॉ वंदना वर्मा, डॉ सोनाली सिंह, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ नीता भटनागर, डॉ मंजूषा, डॉ पारूल जैन, डॉ अनामिका जैन, डॉ रीतू, डॉ मनीषा, बीना मित्तल, पार्वती, अंशिका, आरती, अर्चना, निधि सिंहवाल, डॉ गीता, प्रतिमा शर्मा, पूनम शर्मा, स्वीटी जैन, छाया, डॉ प्रियंका आदि का सहयोग रहा। संचालन संतोष कुमारी ने किया।