{"_id":"60281f5b8ebc3ee912538fbd","slug":"girls-showed-talent-in-exciting-matches-muzaffarnagar-news-mrt5252338119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबलों में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबलों में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांचक मुकाबलों में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन के खेल में कई रोमांचक मुकाबले हुए। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
पांचवें दिन के खेल में क्रिकेट पुरुष वर्ग, वॉलीबाल महिला वर्ग के मुकाबले हुए। वॉलीबाल महिला वर्ग प्रतियोगिता में लीग मैच हुए। पहला मैच बीएफए व बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीएफए ने 15-13 व 15-02 से जीता। तीसरे स्थान के लिए बीए द्वितीय वर्ष व बीएससी विज्ञान के मध्य हुआ, जिसे बीए द्वितीय वर्ष ने 15-6 व 15-7 से जीता। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले पहले व दूसरे स्थान के लिए बीएफए व एनसीसी के मध्य हुए इस रोमांचक मैच में एनसीसी ने 15-07, 08-15 व 02-15 से जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में पहला मैच बीए प्रथम वर्ष व बीकॉम तृतीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीकॉम तृतीय वर्ष ने पांच विकेट से जीता। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बीएफए व बीएससी विज्ञान के मध्य हुआ। कांटे के इस मुकाबले में बीएफए ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, सिद्धार्थ, फैसल, सौरभ शर्मा, तुषार, सूर्या, अनिमेष, रक्षित, रूद्र गौतम, रिजवान और यश ने भूमिका निभाई।