{"_id":"5dcda4408ebc3e54742965fb","slug":"girls-run-with-passion-and-passion-muzaffarnagar-news-mrt4536140105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश और जज्बे के साथ दौड़ीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश और जज्बे के साथ दौड़ीं छात्राएं
विज्ञापन
महावीर चौक पर मिनी मैराथन कार्यक्रम में रंगोली सजाती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोश और जज्बे के साथ दौड़ीं छात्राएं
मुजफ्फरनगर। बाल दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संपूर्ण जनपद में एक अभियान शुरू करने एवं आम जनमानस में बालिका सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने को मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। मिनी मैराथन को डीएम सेल्वा कुमारी जे ओर जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल ने हरी झंडी दिखाई। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ जोश और जज्बे के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
मिनी मैराथन प्रात: नौ बजे नुमाइश ग्राउंड, मेरठ रोड से शुरू होकर सुजडू चुंगी, सरकुलर रोड, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक से होते हुए नुमाइश ग्राउंड पर ही संपन्न हुई। कार्यक्रम में 14 वर्ष से अधिक आयु की विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। मिनी मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चे, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट गाइड, एनसीसी, विभिन्न स्वयं सहायता समूह, सरकारी सदस्य एवं विभिन्न संगठनों से बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। मिनी मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर रोहाना की अर्पिता सैनी, द्वितीय स्थान पर काजल शर्मा, तृतीय स्थान पर शिवानी गोस्वामी रही। बालिकाओं को सीडीओ आलोक यादव ने मोमेंटों एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मिनी मैराथन में प्रथम 50 स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र दिए गए। नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए। अस्तित्व फाउंडेंशन की टीम द्वारा महिला अधिकारों को दर्शाते हुए एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। डायट की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, सम्राट इंटर कालेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। भागवंती स्कूल की छात्राओं के बैंड प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद, एडीएम वित्त आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर दीक्षा शर्मा, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, योगेश शर्मा एवं सविता डबराल, स्वच्छता अभियाना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

मिनी मैराथन की विजेता अर्पिता सैनी एवं काजल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मिनी मैराथन में प्रतिभाग करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन