{"_id":"60fda9088ebc3ea9e8639f5c","slug":"girls-of-shri-ram-college-outshine-in-ba-llb-muzaffarnagar-news-mrt549014715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए-एलएलबी में श्रीराम कॉलेज की छात्राओं का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए-एलएलबी में श्रीराम कॉलेज की छात्राओं का बोलबाला
विज्ञापन
बीए-एलएलबी में श्रीराम कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी
मुजफ्फरनगर। बीए-एलएलबी पंचम वर्ष के रिजल्ट में श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ की छात्र-छात्राओं का बोलबाल रहा। छात्रा सबा मलिक ने कॉलेज में सबसे अधिक 62.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में सबा मलिक के साथ ही इंदीप कौर ने 61.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और आंचल व निशा ने 60.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बीए-एलएलबी चतुर्थ वर्ष में कामाक्षी ने 66.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी पुंडीर ने 62.2 प्रतिशत और संगीता ने 61.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ बीए-एलएलबी तृतीय वर्ष में आमना अखलाक ने 61.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शशांक अग्रवाल ने 58.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और फरहीन ने 58.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल करने का श्रेय परिजनों के साथ ही कॉलेज के शिक्षकों को भी दिया। वहीं, कॉलेज में होने वाले सेमिनार, मूट कोर्ट, विधिक साक्षरता शिविर और कोर्ट विजिट को लेकर भी कॉलेज की सराहना की। कॉलेज की विभागाध्यक्षा पूनम शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी। वरिष्ठ प्रवक्ता संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, सबिया खान और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।