{"_id":"5fc934498ebc3e9bb350c977","slug":"girls-asked-officers-questions-on-education-and-employment-muzaffarnagar-news-mrt5139358149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं ने अफसरों से शिक्षा और रोजगार पर पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं ने अफसरों से शिक्षा और रोजगार पर पूछे सवाल
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में हक की बात कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईओएस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बालिकाओं ने अफसरों से शिक्षा और रोजगार पर पूछे सवाल
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ द्वितीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सभागार में बालिकाओं और महिलाओं ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन इस कार्यक्रम में भाग लिया। बालिकाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर डीएम से सवाल पूछे।
महिलाओं एवं बालिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। लगभग 50 से अधिक प्रतिभागियों ने डीएम से प्रश्न पूछे। डीएम ने सभी प्रश्नों एवं शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया। महिलाओं एवं बालिकाओं ने शिक्षा, सुरक्षा, यौन हिंसा, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं इत्यादि मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर निराकरण किया गया एवं उचित जानकारी दी गई। एक बालिका ने सवाल किया किआईएएस ऑफिसर बनने के लिए एक गरीब परिवार की लड़की बिना कोचिंग लिए किस प्रकार तैयारी करे। इस सवाल का जवाब दोनों अधिकारियों ने बारी-बारी से दिया तथा विस्तार से परीक्षा की तैयारी के बारे में बालिकाओं को बताया। सीडीओ आलोक यादव ने मिशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जनपद के विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी सेंटरों पर कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, मनो चिकित्सक जिला चिकित्सालय डॉ मनोज कुमार, कैरियर काउंसलर प्रगति, मीनाक्षी शर्मा प्रभारी एंटी रोमिया टीम, राजेश चौधरी अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, रेनु सिंह जिला समन्वयक, बिलकीश जहां काउंसलर, पूजा देवी सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका सुचित्रा सैनी ने किया।

जिला पंचायत सभागार में हक की बात कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन