फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girlfriend had got Ankit murdered, six accused including husband arrested

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्रेमिका ने ही कराया था अंकित का कत्ल

Fri, 12 Jan 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend had got Ankit murdered, six accused including husband arrested
- फोन कर घर बुलाया, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

- पुलिस ने महिला, उसके पति सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। अपना घर बचाने के लिए महिला ने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कराई थी। कॉल कर पहले प्रेमी को घर बुला लिया, इसके बाद लाठी-डंडों से प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया था, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका और उसके पति सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी सोनू ने अपनी पत्नी से कहा था कि पति या प्रेमी में से एक को चुनना होगा, जिसके बाद अंकित की साजिश रची गई।
पुलिस लाइन सभागार में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने जसौला के अंकित हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अंकित की हत्या उसकी प्रेमिका मीनाक्षी और उसके ट्रक चालक पति ने कराई थी। दंपती ने गांव के ही कुछ लोगों के साथ योजना बनाकर अंकित को सात जनवरी की शाम घर बुलाया था, इसके बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। आरोपी मीनाक्षी ने पूछताछ में बताया कि उसका पति सोनू नशे का आदी है और अधिकतर बाहर रहकर ट्रक पर नौकरी करता है। गांव के ही अंकित के साथ उसका करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके पति को इसकी जानकारी हो गई। हत्याकांड से दो दिन पहले ही पति सोनू से अपना घर बचाने की बात कहकर अंकित को रास्ते से हटाने को कहा। इसके बाद उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों के साथ योजना बनाकर अंकित को घर बुलाकर उसे मार डाला। वारदात के समय सोनू अपने घर से दूर रहकर अपनी पत्नी से पल-पल की जानकारी ले रहा था।
विज्ञापन


छह आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि हत्या कांड में शामिल महिला मीनाक्षी और उसके पति सोनू सहित जसौला निवासी बबलू, अमित कुमार, गौरव कश्यप और मंगत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जबकि संदीप, भूरा और श्रीपाल उर्फ बहरा अभी फरार है, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चार डंडे, दो दुपट्टे और एक सूत का नाड़ा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल पहले हुई थी जान पहचान
जसौला निवासी अंकित और मीनाक्षी के बीच दो साल पहले संपर्क हुआ था। मीनाक्षी के पति सोनू का कुत्ता बीमार हुआ तो इलाज के लिए अंकित को घर बुलाया था। इसके बाद कई बार अंकित कुत्ते को देखने के बहाने मीनाक्षी के घर पर आता जाता रहा। तभी से दोनों एक दूसरे से बात करते थे। पुलिस ने बताया कि मीनाक्षी को दो साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed