Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl students gave a spectacular performance of dance on Garhwali songs

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा

Thu, 17 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girl students gave a spectacular performance of dance on Garhwali songs
श्री गुरुराम राय स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : DEVBAND
छात्राओं ने गढ़वाली गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी
विज्ञापन

देवबंद। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने गढ़वाली गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन दून वैली स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, मेपल्स एकेडमी के चेयरमैन अजय मित्तल एवं कुलदीप चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इसके बाद छात्राओं ने आए रे शुभ दिन आयो गीत कर शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बम बम भोले गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जबकि साक्षी के ग्रुप ने नाटक द्वारा समाज में हो रही बाल मजदूरों रोकने को प्रेरित किया। विद्या ग्रुप ने रट्टा मार गीत द्वारा बच्चों को शिक्षा में रटने की प्रवृति के नुकसान से अवगत कराया। छात्राओं ने गढ़वाली गीतों पर भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नौवीं कक्षा की छात्रा वंशिका गांगुली ने ताडंव नृत्य से सबका मन मोह लिया। अनंत ग्रुप ने यूं लम्हा-लम्हा गीत और खुशी ग्रुप ने मराठी नृत्य पेश किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पंजाबी गीत जलवा-जलवा से श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। छात्रा आर्या कपूर, प्रदीप शर्मा और कनिका ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से मन मोहा।
विज्ञापन

रूचिका ने नाचे मोरनी गीत और गुंजन ग्रुप ने मोहे बिटिया न कीजिए लघु नाटिका द्वारा आज की कुरीतियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में 10 व 12 की टॉपर छात्रों के लिए 1000 रुपये छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की गई। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन खुशी राणा, वाणी गुप्ता, जनकराज और अर्थव व संयुक्त रूप से किया।

श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छ?

श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छ?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed