फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl shot dead in village Bahubpura

शादी से इंकार किया तो सिरफिरे ने सरेराह कर दिया युवती का कत्ल

Tue, 23 Apr 2019 12:02 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 23 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girl shot dead in village Bahubpura
बहुपुरा में युवती की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा में शादी से इंकार करने पर ग्राम प्रधान के भतीजे ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी महिला ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि भी है। उसकी गिरफ्तारी गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने दो घंटे तक शव को नहीं उठने दिया। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि फरार हत्यारोपी ग्राम प्रधान का भतीजा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मरने वाली युवती स्वीटी (21) गांव बहुपुरा निवासी तेजपाल की बेटी और बीएड की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब सवा छह बजे वह गांव में ही एक डॉक्टर के पास दवाई लेने जा रही थी। डॉक्टर की दुकान के सामने ही एक किराना की दुकान पर अमित पुत्र वीरेंद्र बैठा था। वह स्वीटी के पास आया और उससे कुछ कहा, स्वीटी ने विरोध किया तो उसकी कनपटी पर देसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसके बाद अमित ग्रामीणों को धमकी देता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन


छात्रा स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। सरेआम बीच गांव में छात्रा की हत्या की वारदात से दहशत फैल गई। सूचना पर भोपा पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। वो एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में एसपी देहात आलोक शर्मा ने मौके पर जाकर परिजनों से बात की और जल्द हत्यारोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी अमित काफी दिनों से स्वीटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जिसका स्वीटी विरोध करती थी। इसी कारण उसकी हत्या की गई है।

छात्रा की हत्या पर गम और गुस्से का माहौल
बहुपुरा की छात्रा की हत्या से गम और गुस्से का माहौल है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि शुक्रताल चौकी पर आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि अमित की चाची अमृता ग्राम प्रधान है, उसने अमित को अपना प्रतिनिधि बना रहा है, वो ही प्रधान का सारा काम देखता है और ग्रामीणों पर अपना रौब जमाता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो छात्रा की जान बच सकती थी।

बहुपुरा निवासी किसान के पांच बेटियां थी। छात्रा सबसे छोटी थी। वह बीएड की छात्रा थी। उसकी बहन और पिता का आरोप है कि अमित कई माह से  छात्रा से शादी करने का दबाव बना रहा था। इसका उसकी बेटी विरोध करती थी। विरोध करने पर करीब पंद्रह दिन पहले अमित ने छात्रा की पिटाई भी की थी, जिससे उसके कान में गंभीर चोटें आई थी।

इस संबंध में शुक्रताल चौकी पर दो बार शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार शाम को परिवार के कुछ सदस्य जंगल गए हुए थे। छात्रा दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जाने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित परचून की दुकान पर बैठे अमित ने सरेआम छात्रा की कनपटी पर देसी पिस्टल ताना और गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस अमित के खिलाफ कार्रवाई करती तो छात्रा की हत्या न होती। उधर, छात्रा की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।

दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया
मोरना। छात्रा की हत्या की सूचना पाकर भोपा इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल, सीओ भोपा राममोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेना चाहा, मगर परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। परिजन मौके पर कप्तान को बुलाने और हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी देहात आलोक शर्मा ने मौके पर जाकर कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, तब दो घंटे बाद रात करीब साढ़े आठ बजे शव उठने दिया।


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित
भोपा। एसपी देहात आलेाक शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश डालने गई है। उधर, देर रात तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed