फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl's Day: daughters became officers for one day

एक दिन के लिए बनी सांकेतिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भावना

Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Girl's Day: daughters became officers for one day
खतौली ब्लाक में स्थित बडसू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले की जांच करते हुए एक दिन चिकित्सा अध? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक दिन के लिए बेटियों ने अधिकारी बनकर संभाली जिम्मेदारी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को प्रशासनिक अधिकारों से अवगत कराने के लिए उन्हें एक दिन का अधिकारी बनाकर उनका मान बढ़ाया गया। इसी कड़ी में ब्लाक खतौली में सेंट थॉमस स्कूल कक्षा दस की मेधावी छात्रा भावना को एक दिन के लिए सांकेतिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण कराया गया। वहीं, भोपा में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर हाईस्कूूल की छात्रा अनामिका शर्मा को एक दिन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी बनाया गया।
ब्लाक प्रभारी डॉ एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनता इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। एक दिन के लिए बनाई गई सांकेतिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भावना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू में पहुंचकर आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित स्टाफ से उनके कार्य की जानकारी ली। कार्य को और कैसे बेहतर किया जा सकता है इसके भी टिप्स दिए। वहां पर पोस्टर कला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर बनाकर दिखाए। वहां पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली बालिकाओं को डायरी, पेन आदि देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारी बनी भावना ने भी छात्राओं को प्रेरित करने के लिए कविता सुनाई। फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक जावेद अहमद, मोहम्मद मियां, जनता कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोह, विमलेश आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

अनामिका ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किए सवाल-जवाब
भोपा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर भोपा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर हाईस्कूूल की छात्रा अनामिका शर्मा को एक दिन के लिए सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) बनाया गया। छात्रा ने सीडीपीओ की कुर्सी पर बैठकर रोजमर्रा के कामकाज समझते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उनके कामकाज को लेकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान छात्रा ने कहा कि वह खुद और अन्य छात्राओं को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगी, ताकि वे अधिकारी बनने के सपने को साकार करने के लिए लगन के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed