फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl raped, two accused sent to jail

छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी जेल भेजे

Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Girl raped, two accused sent to jail
जानसठ। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को बेहोशी की हालत में दो युवक जंगल में ले गए। आरोप है कि चार युवकों ने छात्रा के साथ जंगल में गैंगरेप किया। बृहस्पतिवार रात्रि को पुलिस को छात्रा बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को गैंगरेप के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि अज्ञात दो युवक फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए मुजफ्फरनगर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में उसको बाइक सवार दो युवक मिले। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों युवक छात्रा को बाइक पर लेकर जंगल में पहुंचे। आरोप है कि जंगल में बाइक सवार दोनों युवकों ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। छात्रा ट्यूशन से जब अपने घर नहीं पहुंची तो, परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने छात्रा को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार शाम के समय परिजनों ने छात्रा के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। छात्रा के लापता होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छात्रों को तलाश करना शुरू किया। बृहस्पतिवार देर रात जानसठ व खतौली रोड सादपुर रजबहे के पास छात्रा बदहवास हालत में पुलिस को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया है। छात्रा के बयान पर पुलिस ने दो नामजद व दो अन्य अज्ञात सहित चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गैंगरेप के दो नामजद आरोपी यूूसुफ व आबिद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस ने पीड़िता छात्रा को मेडिकल के लिए मुजफ्फरनगर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed