Muzaffarnagar: लिफ्ट देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, आरोपी की तलाश शुरू
Muzaffarnagar News : युवती अकेली अपने घर जाने के लिए निकली थी। इसी बीच एक बाइक सवार युवक ने युवती को लिफ्ट देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विस्तार
रिश्तेदारी से लौट रही युवती के साथ एक युवक ने बाइक पर लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी एक युवती कुछ दिन पहले एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। रविवार को युवती अकेली अपने घर जाने के लिए निकली थी। मुख्य रास्ते पर बस की प्रतीक्षा करने लगी। इसी दौरान खतौली की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने युवती को जानसठ तक लिफ्ट देकर बैठा लिया।
आरोप है कि बीच रास्ते में उसे डरा धमका कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसे किसी से शिकायत न करने पर धमकी भी दी और फरार हो गया। बाद में युवती किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
परिजनों ने सूचना दी तो जानसठ पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने खतौली रोड पर पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू करा दी है। इंस्पेक्टर जानसठ दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत
युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल
जानसठ में लिफ्ट देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने पर घायल हो गया। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि नूनीखेड़ा के जंगल में रजबहे की पुलिया के पास बाइक सवार एक संदिग्ध युवक के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने पर हिस्ट्रीशीटर राजपुर कला निवासी उस्मान उर्फ सुक्का घायल हो गया। पुलिस ने बाइक व तमंचा बरामद किया है।
यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी
सीओ ने बताया कि आरोपी ने रविवार को लिफ्ट देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। उससे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।