फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl molested, family thrashed for protesting

युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

Sun, 31 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girl molested, family thrashed for protesting
मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर युवती के परिजनों को पीटा। इसमें युवती के पिता सहित तीन घायल हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह युवती गोबर डालने गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। युवती के पिता और भाई आरोपी के घर पर जाकर उसे समझा आए। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के आधा दर्जन लोग उनके घर में घुस आए और लाठी डंडों से हमला कर पिता सहित तीन को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed