फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl molested, family members assaulted on protest

यह आध्यात्मिक यात्रा सदैव याद रहेगी: जशोदा बेन

Wed, 06 Nov 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl molested, family members assaulted on protest
यह अध्यात्मिक यात्रा सदैव याद रहेगी: जशोदाबेन
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन ने संभलहेड़ा के सुप्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर में अपने नौ परिजनों के साथ पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने अपनी धार्मिक यात्रा को सुखद बताया।

अध्यात्मिक यात्रा पर निकलीं जशोदा बेन काफिले के साथ बुधवार शाम संभलहेड़ा के सुप्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर पहुुंचीं। मंदिर में प्रवेश करते समय मंदिर की पेड़ियों को नमन किया तथा अपने परिजनों को लेकर मुख्य पंचमुखी मंदिर में पहुंचीं। पुजारी अंकित भारद्वाज तथा सूर्यकांत द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। उन्होंने भगवान गणपति व भगवान शिव की आरती उतारी और माथा टेक कर संपूर्ण देश में सुखशांति की कामना की। व्यवस्था में लगे सत्यप्रकाश रेशू ने ग्रामीण महिलाओं से जशोदाबेन का परिचय कराया। जशोदाबेन ने अपनी यात्रा को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि वो इस यात्रा को सदैव याद रखेंगी। इस दौरान स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान के पति अब्दुल कादिर राव, पुष्पेंद्र शर्मा, कृष्णपाल, विपिन राजवंशी, सतीश रवि, सुक्के सिंह, नेमपाल, विनयदत्त शर्मा, अमरीश कुमार, जोनी कुमार, चौ. जबर सिंह आदि मौजूद रहे। करीब 50 मिनट के प्रवास के दौरान जशोदा बेन ने अधिकांश समय भगवान शिव की पूजा में व्यतीत किया। कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में आयोजकों ने उन्हें रोका, तो फोटो खिंचवाने वालों के बीच होड़ मच गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed