{"_id":"5d13ca688ebc3e3ce319ed5e","slug":"girl-misbehavior-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अकेली देख घर में घुसा युवक, तमंचे के बल पर दुष्कर्म, फिर धमकी देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अकेली देख घर में घुसा युवक, तमंचे के बल पर दुष्कर्म, फिर धमकी देकर फरार
Thu, 27 Jun 2019 01:32 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में अकेली देख किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया, जिसके चलते पीड़िता आठ दिन तक चुप्पी साधे रही। बुधवार को पीड़िता ने अपनी चाची को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह बीमार पत्नी को डॉक्टर से दवा दिलाने ले गया था, उसकी 13 साल की बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक किशोरी को अकेली देख तमंचा लेकर घर में जा घुसा। आरोप है कि तमंचे से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को किसी से घटना के बारे में बताने पर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया, जिसके डर से किशोरी एक सप्ताह तक चुप्पी साधे रही।
विज्ञापन
किशोरी को गुमसुम देख बुधवार को चाची ने उसे अलग ले जाकर पूछताछ की तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुुलिस पीड़िता का मेडिकल कराते हुए घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/