{"_id":"65303283b4e5af37440d0dc7","slug":"girl-kidnapped-from-meerapur-dies-in-prayagraj-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-9758-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर से अपहृत युवती की प्रयागराज में में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर से अपहृत युवती की प्रयागराज में में मौत
Thu, 19 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
- परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे से लापता हुई युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इस बीच युवती की प्रयागराज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मोहल्ला कोटला निवासी युवती और कस्बे के मोहल्ला लाड़ो वाला कुआं निवासी विपिन लापता हो गए थे। युवती की मां ने विपिन के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान मंगलवार को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में प्रयागराज में मौत हो गई। आरोपी ने युवती की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। परिवार ने आरोपी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी।बुधवार को मीरापुर थाने की पुलिस मृतका के शव और आरोपी को लेकर कस्बे में पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी बताया गया कि आरोपी कोर्ट मैरिज करने के लिए युवती को लेकर प्रयागराज गया था, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी विपिन मीरापुर में गिफ्ट सेंटर का संचालक है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह शराब की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुका है। एसओ रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।