{"_id":"6089a3a58ebc3ed62e74588f","slug":"girl-jumped-in-ganganhar-search-continues-khatauli-news-mrt5363835156","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती गंगनहर में कूदी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती गंगनहर में कूदी, तलाश जारी
विज्ञापन
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक युवती गंगनहर में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। गंगनहर किनारे पर युवती टूटा मोबाइल फोन पड़ा मिला है। पुलिस ने फोन में नंबर देखकर परिजनों को सूचना दी।
गांव शेरनगर निवासी 19 वर्षीय सोनिया पुत्री धर्मपाल निवासी बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गंगनहर में कूद गई। राहगीरों ने उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हो सके। राहगीर जंधेडी निवासी उदयवीर ने तुरंत पुलिस को युवती के गंगनहर में कूदने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को तलाश कराया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर युवती का टूटा मोबाइल फोन बरामद कर उसमें नंबर पर परिजनों को सूचना दी ।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों ने युवती को किसी बात को लेकर धमकाया था, उसके बाद वह घर से निकल गंगनहर में कूद गई। गोताखोर तलाश में लगे हैं।