फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gift of 20 new health sub centers

20 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों का तोहफा

Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gift of 20 new health sub centers
मुजफ्फरनगर। जिले में 20 नये स्वास्थ्य उप केंद्रों का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित समारोह हुआ। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उपकेंद्रों से आमजन तक उपचार पहुंचेगा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, जिसमें एक कदम और बढ़ाते हुए आज पूरे प्रदेश में पांच हजार नवीन उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम में सभासद विपुल भटनागर, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार, प्रदीप शर्मा जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, काव्य शर्मा एमएमयू प्रभारी, दीपक कुमार, भूपेंद्र शर्मा, शिवराज सिंह, वीर बहादुर, वीर सिंह, साजिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं उप स्वास्थ्य केंद्र
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 20 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों में विकासखंड बुढ़ाना में चार नवीन उप केंद्र फतेहपुर खेड़ी , शाहडब्बर, मंडावली खादर, नगवा में, सदर ब्लाक में पांच उपकेंद्र गढी दुर्गनपुर, खामपुर, मोलाहेड़ी, मंदहेडा, सिलाजुडी में, चरथावल ब्लॉक में तीन रोहाना कला, खंजापुर, कल्लरपुर में, जानसठ ब्लॉक में दो रहड़वा, नंगला खेपड़ में, पुरकाजी ब्लॉक में दो भादोली और सिंभावली में, मोरना ब्लॉक में खरपोड, शाहपुर ब्लॉक में कितास, खतौली ब्लॉक में चलसीना में, बघरा ब्लॉक में निरमाना में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed