{"_id":"5efcc6c38ebc3e42c94d8428","slug":"ghoulara-farmers-warn-of-migration-muzaffarnagar-news-mrt4891439133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर के तकरीबन 50 किसानों ने दी पलायन की चेतावनी, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ' के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर के तकरीबन 50 किसानों ने दी पलायन की चेतावनी, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ' के पर्चे
Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के तितावी में गांव धौलरा में किसानों द्वारा मकान बिकाऊ का नोटिस खुद ही चस्पा किया
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र में धौलरा के लगभग 50 किसानों ने अपने घर पर मकान बिकाऊ के पर्चे खुद ही चस्पा किए है। उन्होंने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
तितावी के गांव धौलरा के करीब 50 किसानों की जमीन पानीपत-खटीमा मार्ग के चौड़ीकरण में आती है। जो पानीपत खटीमा मार्ग के किनारे है। आरोप है कि वो जमीन तितावी और धौलरा के कुछ किसानों ने चकबंदी अधिकारियों से साठगांठ करके अपने नाम करा ली। इसी बात से दु:खी होकर अपने घर और जमीन बेच कर गांव से पलायन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
इन किसानों ने अपने घरों के गेट पर मकान बिकाऊ का नोटिस चस्पा किया। नोटिस में एक बड़े नेता का भी हाथ होना लिखा है। आरोप लगाया कि इन छोटे और गरीब किसानों को जमीन दूर दिलवा दी। पानीपत खटीमा मार्ग का चौड़ीकरण होना है, ताकि उसका मुआवजा चार गुना मिल जाए।
विज्ञापन
आरोप है कि इन किसानों के लिए एक बड़े नेता के कहने पर चकबंदी अधिकारियों ने ऐसा किया है। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय ठाकुर पूरण सिंह ने इसी मामले को लेकर धौलरा मेंआज एक पंचायत करने को कहा है।