फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ghatauli caught in sugarcane weighing centers

गन्ना तौल सेंटरों पर छापेमारी, घटतौली पकड़ी

Fri, 27 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghatauli caught in sugarcane weighing centers
ककरौली में गन्ना तौल सेंटर पर हंगामा करते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता और जांच करते गन्ना अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
ककरौली। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने छापामारी कर गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली पकड़ी। वहीं अन्य मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर छापामारी की सूचना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तौल क्लर्क कार्रवाई के डर केंद्र छोड़कर चले गए। गन्ना केंद्रों से नदारद मिले कर्मचारियों के विरुद्ध गन्ना विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

शुकतीर्थ गंगा खादर और ककरौली क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर मिल कर्मचारियों द्वारा घटतौली किए जाने की भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं की शिकायत की थी। जिस पर गन्ना अधिकारियों ने छापामारी की। गन्ना अधिकारी खतौली जितेंद्र कुमार, विश्वामित्र पाठक मंसुरपुर की टीम ने गांव बिहारगढ़ स्थित खाईखेड़ी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर छापामारी की। जिस पर प्रति क्विंटल तीन किलो की घटतौली मिलने पर गन्ना अधिकारियों ने तौल लिपिक प्रवीण कुमार की जमकर क्लास ली। इसके बाद गंगा खादर में अन्य गन्ना क्रय केंद्रों पर छापामारी की। छापे की सूचना मिलने पर तौल लिपिक गन्ना क्रय केंद्रों को छोड़कर भाग गए। गांव बेहड़ा सादात में टिकौला शुगर मिल के ए और बी सेंटरों पर तौल सही मिली। गांव ककरौली विद्युत उपकेंद्र के सामने खतौली शुगर मिल के कंाटे पर तौल लिपिक नहीं मिलने से टीम ने जिला गन्ना अधिकारी को रिपोर्ट की। गन्ना क्रय केंद्रों से नदारद मिले तौल लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक विश्वामित्र पाठक ने बताया कि बिहारगढ़ स्थित खाईखेड़ी मिल गन्ना तौल सेेंटर पर तीन किलो की घटतौली जांच में मिली है। जिसकी मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। कांटा जांच करने पर रजिस्टर देखने पर कांटा खराब पाया गया। इस मामले को सहायक चीनी गन्ना आयुक्त को भेज दिया गया है। वहीं शुक्रतीर्थ स्थित खाईखेड़ी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों से तौल लिपिक नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि किसानों की शिकायत पर ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक विश्वामित्र पाठक एवं जितेंद्र कुमार की दो सदस्य टीम को शुकतीर्थ गंगा खादर और ककरौली क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर जांच के लिए भेजा गया था। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जहां पर घटतौली पाई जाएगी, उस संबंधित मिल और कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed