{"_id":"5ebec72f8ebc3e906b6022fa","slug":"get-work-done-by-following-social-distancing-dm-muzaffarnagar-news-mrt481930091","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कराएं काम:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कराएं काम:डीएम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने उद्योगों के संचालन की अनुमति के बाद दीपक सेरेमिक मेरठ रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए काम किया जाए। श्रमिकों-कामगारों से मास्क लगाकर कार्य कराएं तथा सैनिटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।
डीएम ने ग्राम पंचायत बघरा में पीर वाले तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां 60 श्रमिक कार्य करते मिले, जिनमें 25 प्रवासी थे। ग्राम पंचायत बघरा में कुल 257 जॉबकार्ड धारक हैं, जिसके सापेक्ष 53 सक्रिय हैं, 25 नए कार्ड बने हैं। डीएम ने ग्राम पंचायत सैदपुरा खुर्द के संजीवनी स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी उन्होंने देखा। 11 सदस्यों का यह समूह मास्क, हैंड सैनिटाइजर, ग्लास क्लीनर, फ्लोर क्लीनर एवं टायलेट क्लीनर आदि बनाने का काम करता है। अध्यक्ष प्रतिभा ने बताया कि अभी तक समूह ने 632 मास्क बनाए हैं। पांच रुपये प्रति मास्क की दर से 3160 रुपये का भुगतान उनके समूहे के खाते में कर दिया गया है। डीएम ने समूहों को अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। उनके उत्पाद की ब्रिकी कराने का भी आवश्वासन दिया। इसके बाद डीएम ने बृहस्पतिवार को हुई बारिश व आंधी के दृष्टिगत खेतों पर जाकर फसल क्षति का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों से भूसे व गेहूं की बिक्री आदि के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।